BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर; एनएच-30 पर बवाल!..शराबी कार चालक ने ली युवक की जान, शव रखकर परिजनों का चक्काजाम..हादसे के विरोध में उग्र प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह ठप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे 30 रविवार सुबह जाम और आक्रोश का केंद्र बन गया। शनिवार रात लालखदान संतनगर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के विरोध में मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। शराब के नशे में धुत तेज़ रफ्तार कार चालक की लापरवाही से युवक की मौत हो गई थी।

हादसे में स्थानीय निवासी सनत कुमार टंडन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास वर्मा और सुरेश बर्मन गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद परिजन और मोहल्लेवासी रविवार सुबह शव लेकर घटनास्थल पहुंचे और नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी उचित मुआवज़े और आरोपी चालक पर सख़्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

चक्काजाम की वजह से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सूचना मिलने पर तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारी मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार बातचीत का प्रयास जारी है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ही जाम खुलने की संभावना जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...