BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नवजात बच्चे की छट्ठी मनाने को लेकर पति-पत्नी का हुआ विवाद..पत्नी की गई जान..पति ने तवे से मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई ग्राम पंचायत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। दो माह के बच्चे की छट्ठी समारोह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की तवे से हमला कर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार बहतराई निवासी गौतरिहा साहू और उसकी पत्नी रत्ना साहू के बीच नवजात बच्चे की छट्ठी मनाने को लेकर विवाद हुआ था। बात-बात में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और गुस्से में आकर गौतरिहा ने पास में रखा लोहे का तवा उठाकर रत्ना के सिर पर वार कर दिया। तवे की जोरदार चोट से रत्ना गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सकरी थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी गौतरिहा साहू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...