ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार; 4 नए चेहरों की एंट्री, 2 मंत्रियों की हो सकती हैं छुट्टी..इंतजार की घड़ियां टूटती जा रही, लोगों की निगाहे फैसले में टिकी!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली सरकार में 14 या 15 जून को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस बार चार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, वहीं दो मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। फिलहाल साय सरकार के मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद रिक्त हैं। ऐसे में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति तो तय मानी जा रही है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों के अनुसार दो अन्य मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह भी नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। यानी कुल चार नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

CM साय ने दिया संकेत…..

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा समय आने पर वो भी हो जाएगा। साय के इस बयान को राजनीतिक हलकों में विस्तार की पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है। इस विषय पर पूछे गए सवाल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। निश्चित समय में, निश्चित काम हो जाएगा। वहीं, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भी कहा कि यह मुख्यमंत्री का निर्णय है। जब उचित समय आएगा, तब खुद मुख्यमंत्री जानकारी देंगे।

भाजपा में मंथन तेज, समीकरण साधने की तैयारी….

बताया जा रहा है कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच बैठकों का दौर जारी है। क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों का चयन किया जा सकता है। साथ ही प्रदर्शन के आधार पर कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी की भी चर्चा है। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और पार्टी के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार जल्द ही नए मंत्रियों की घोषणा हो सकती है। अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...