BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; झपटमारी के आरोपी की गिरफ्तारी से किसान परिवार के घर चोरी के वारदात का भी हो गया खुलासा..तीन आरोपी और एक सुनार गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। झपटमारी के एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद न सिर्फ झपटमारी की घटना का खुलासा हुआ, बल्कि चोरी के प्रकरण का भी भंडाफोड़ हो गया। इस मामले में तीन आरोपियों सहित चोरी के जेवर खरीदने वाले एक सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राममूर्ति साहू ने 30 मई 2025 को सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात करीब 11:45 बजे अपने ससुराल से चांटीडीह लौट रहा था। इसी दौरान शनिचरी शराब भट्ठी के पास मोबाइल से बात करते समय दो अज्ञात युवकों ने उसका मोबाइल और सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि उसका साथी अंकित साहू फरार था। 7 जून 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि अंकित साहू शनिचरी रपटा क्षेत्र में सोने-चांदी के जेवर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। घेराबंदी कर पुलिस ने अंकित साहू को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ झपटमारी की वारदात कबूल की, बल्कि यह भी बताया कि उसने अपने साथी अनीश मेमन के साथ मिलकर चिंगराजपारा स्थित एक मकान में सेंधमारी कर करीब 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। आरोपी ने बताया कि चोरी के कुछ जेवर रतनपुर निवासी सुनार पंकज सोनी को 30000 रुपए में बेचे गए थे, जबकि शेष जेवर अपनी मां शबाना बेगम के जरिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में गिरवी रखवाए गए थे।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जेवरात भी बरामद कर लिए। जांच में यह पुष्टि हुई कि ये जेवरात 5 जून को प्रार्थिया अनुपा साहू द्वारा दर्ज कराए गए चोरी के प्रकरण के हैं। मामले में सुनार पंकज सोनी, आरोपी अनीश मेमन, और उसकी मां शबाना बेगम को भी गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपी रिमांड पर……

सरकंडा पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों अंकित साहू, अनीश मेमन को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं सुनार पंकज सोनी और शबाना बेगम को भी विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...