ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत धनियां और सोंठी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों और जल संरक्षण की जानकारी!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) भारत सरकार की प्रमुख योजना विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनियां और सोंठी में किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, जल संरक्षण उपायों और पशुपालन आधारित आयवृद्धि के विषय में जानकारी देना था। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने भाग लिया। कृषि विभाग बिलासपुर के सहायक संचालक अनिल शुक्ला, भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक डॉ. ए.के. शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के डॉ. त्रिपाठी ने किसानों को धान की खेती से जुड़ी समस्याओं, उनके समाधान तथा उन्नत बीजों और रासायनिक खादों के वैज्ञानिक उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि किसान पारंपरिक रोपाई की बजाय खुर्रा बोनी विधि अपनाकर धान की खेती में जल की काफी मात्रा में बचत कर सकते हैं। इस विधि से न केवल पानी कम लगता है, बल्कि फसल भी जल्दी तैयार होती है। उन्होंने गर्मी के मौसम में धान के स्थान पर तिलहन एवं दलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ किसानों को अधिक लाभ भी मिल सके। डॉ. त्रिपाठी ने प्राकृतिक और जैविक खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि रसायनों का उपयोग अंतिम उपाय के रूप में ही किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों को अपने खेतों में जैविक विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त संचालक, पशुपालन विभाग रायपुर एवं बिलासपुर के अधिकारियों ने बकरी पालन, गौपालन तथा मत्स्य पालन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मस्तूरी सरस्वती सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, सरपंच धनियां दुष्यंत यादव, सरपंच सोंठी नीमा वस्त्रकार, सरपंच मड़ई फिरत राम अनंत, भाजपा सीपत मंडल उपाध्यक्ष अभिलेष यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...