ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गहरी नींद में सोए दादा पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी; पोता बोला- मां-पत्नी पर गंदी नजर रखता था, जमीन बंटवारे में भी कुछ नहीं दिया!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम बामी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही दादा को जिंदा जला दिया। आरोपी पोते ने इस वीभत्स हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और व्यक्तिगत नाराजगी को कारण बताया है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय झड़ीराम साहू देर रात अपने घर के बरामदे में खाट पर सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे उनका पोता दीपक साहू पेट्रोल से भरा गैलन लेकर पहुंचा और झड़ीराम के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जलते हुए झड़ीराम चीखते-चिल्लाते हुए अंदर भागे, जहां उनकी पत्नी सो रही थी। पत्नी ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक झड़ीराम गंभीर रूप से झुलस चुके थे। बेटों को सूचना दी गई और अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि झड़ीराम ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक जांच में स्पष्ट हुआ कि व्यक्ति को जीवित अवस्था में जलाया गया था। खोजी कुत्ता घटनास्थल से सीधे मंझले बेटे वारी साहू के घर पहुंचा, जिससे जांच को दिशा मिली। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने झड़ीराम के पोते दीपक साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में दीपक ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह दादा से नाराज था। उसे लगता था कि जमीन बंटवारे में उसके पिता को कुछ नहीं दिया गया। दादा शेष जमीन भी बाकी बेटों के नाम करने वाले थे। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि दादा उसकी मां और पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इन्हीं सब बातों से नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी से सीन रीक्रिएशन करवाया, जिसमें उसने पूरी वारदात दोहराकर दिखाई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...