BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर भागने की थी तैयारी..पुलिस के पहुंचते ही मिशन हुआ फेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने अकलतरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालिका को पहले उड़ीसा ले गया था और वहां से उसे लेकर जम्मू-कश्मीर भागने की फिराक में था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले की शुरुआत 2 जून 2025 को हुई जब एक व्यक्ति ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला कायम कर बालिका की तलाश शुरू कर दी। परिजनों से पूछताछ के दौरान संदेह एक युवक पर गया जिसकी पहचान शनी सारथी पिता चंद्र केशव सारथी उम्र 19 वर्ष, निवासी महामायापारा स्वीपर मोहल्ला रतनपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी और नाबालिग बालिका उड़ीसा के बरगढ़, सतिया नवागांव में देखे गए थे। पूछताछ पर यह जानकारी सामने आई कि दोनों छत्तीसगढ़ लौट आए हैं और जम्मू-कश्मीर भागने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आखिरकार आरोपी को अकलतरा से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके साथ मौजूद नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाया और उड़ीसा ले गया, जहां वह उसे घुमाता रहा। मामले में आरोपी शनी सारथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...