BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद; युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकंडा थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते एक युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम राहगीरों की मौजूदगी में बीच सड़क पर हुआ और किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जनआक्रोश भी सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का हमलावरों से पुराना विवाद बताया जा रहा है। इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लात-घूंसों से मारते हुए काफी दूर तक दौड़ाकर पीटा। पिटाई का यह दृश्य आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल कैमरों में कैद हो गया, जो अब सार्वजनिक हो चुका है। घटना के बाद पीड़ित युवक ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस गश्त और निगरानी प्रभावी होती, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...