BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; खेती किसानी करने गांव गए परिवार के सूने मकान में बड़ी चोरी..5 महीने बाद घर आने पर लगी भनक..ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, बिखरा था पूरा सामान, मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक लगभग पांच महीने बाद अपने गांव से लौटे और ताले टूटे हुए देख घर के भीतर पहुंचे। बिखरे सामान और टूटी आलमारी देखकर उनके होश उड़ गए। मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा निवासी अनुपा साहू 14 जनवरी 2025 को अपने पति तोषिक साहू और परिवार सहित अपने गृह ग्राम भरारी थाना क्षेत्र कोटा में खेती किसानी के कार्य हेतु गई थीं। उन्होंने घर पर ताला लगाकर उसे बंद कर दिया था। बीते 5 जून की शाम लगभग 5 बजे जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा और भीतर की आलमारी का ताला टूटा पाया। घर के भीतर प्रवेश करने पर देखा गया कि सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे गए लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके हैं। चोरी गए जेवरों में सोने का हार, माला, झुमका, फुल्ली, बच्ची की बाली, चांदी की पायल, करधन, अंगूठी और अन्य बहुमूल्य आभूषण शामिल हैं। प्रार्थिया अनुपा साहू ने इस संबंध में अपने पति के साथ सरकंडा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (a)-BNS और 331(4)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...