BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जब थाने में अपराधी और पुलिसकर्मी ने मिलकर मनाया भोज..सवाल उठना लाज़िमी है!..कबाड़ी गैंग का थाने में ‘खास स्वागत’? सवालों के घेरे में पूरा महकमा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिरगिट्टी थाना इन दिनों एक कथित “स्वागत समारोह” को लेकर विवादों के घेरे में है। थाने में आयोजित इस कार्यक्रम में कबाड़ कारोबारियों की मौजूदगी उनके पास हथियार मिलना और फिर सतही कार्रवाई ने पूरे पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नई थाना प्रभारी के स्वागत और पूर्व प्रभारी की विदाई के बहाने आयोजित इस समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद पता चला कि इसमें शामिल कुछ लोगों पर आपराधिक रिकॉर्ड का संदेह है। कुछ के पास से हथियार भी बरामद हुए, लेकिन पुलिस की कार्रवाई केवल तीन कबाड़ियों की गिरफ्तारी और हथियार जब्ती तक सीमित रही। ना तो इनके ठिकानों पर रेड की गई, ना ही नेटवर्क की जांच। एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए कुछ निचले स्तर के पुलिसकर्मियों का तबादला किया, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को जांच से बाहर रखे जाने से कार्रवाई की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। आयोजन की अनुमति और समन्वय वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में थी, इसके बावजूद उन्हें जांच से बाहर रखना विभागीय पक्षपात का संकेत देता है। सूत्रों के अनुसार यह आयोजन महज अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि गहरी साजिश और वसूली तंत्र की कड़ी हो सकता है। हर माह कबाड़ी कारोबारियों से होने वाली कथित वसूली का जिक्र इस दिशा में इशारा करता है कि जांच को सीमित रखने की मंशा पीछे कहीं न कहीं इस अवैध तंत्र को बचाने की कोशिश हो सकती है। इसी बीच, यह चर्चा भी है कि एसएसपी को इस पूरे मामले की पूरी जानकारी नहीं दी गई और उन्हें महज एक “स्वागत भोज” बताकर भ्रमित किया गया। अगर यह सच है, तो सवाल और गंभीर हो जाते हैं कि क्या विभाग के भीतर ही कुछ अधिकारी सच छिपाने में लगे हैं ताकि खुद को बचाया जा सके। ऐसे में यह मामला अब केवल एक कार्यक्रम की जांच नहीं, बल्कि पूरे महकमे की पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही की अग्निपरीक्षा बन चुका है। यदि जांच केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित रहती है, तो यह विभागीय अनुशासन और जनता के विश्वास पर सीधा प्रहार होगा। अब पूरे जिले की नजर एसएसपी पर है..क्या वे व्यक्तिगत रूप से मामले की गहराई तक जाएंगे, या यह प्रकरण भी बीते मामलों की तरह फाइलों में दफन हो जाएगा?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...