ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग से दुष्कर्म; आदतन अपराधी ने दोस्त के कमरे में ले जाकर वारदात की..आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आदतन अपराधी ने नाबालिग को अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि गुरुवार शाम वह अपने परिचित के घर घूमने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी पाव दुकान के सामने रहने वाले विशाल ठाकुर उर्फ बाबू (27) से हुई। इसके बाद विशाल ठाकुर उसी दिन नाबालिग की कॉलोनी पहुंचा। उसने नाबालिग को बाइक में बैठाया और ईला मॉल के पीछे अपने दोस्त के कमरे में ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन शाम को आरोपी नाबालिग को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में छोड़ गया। जाते समय किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों की सलाह पर चक्रधर नगर थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पीड़िता का बयान लिया। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी विशाल सिंह ठाकुर कोतवाली थाना क्षेत्र का आदतन गुंडा बदमाश बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली थाना में पहले से 20 आपराधिक केस दर्ज हैं। जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 6 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। उसके लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण साल 2023 में जिला बदर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कलेक्टर रायगढ़ को भेजा गया था। जिसके बाद आरोपी को एक साल के लिए जिला बदर भी किया गया था| SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि गुंडा, निगरानी बदमाश और आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी है कि उनके खिलाफ कोई भी शिकायत आने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर आरोपियों को सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में बदमाशों पर पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला: प्रधानमंत्री आवास योजना के नोटिस पर भड़का युवक ने सचिव, आरोपी... बिलासपुर में ऑटो चालकों पर सख्ती: 2 दिन में 200 पर कार्रवाई, यूनिफॉर्म अनिवार्य! बिलासपुर; फाइल गुम होने पर युवक का अनोखा विरोध..अधिकारी के समाने बादाम फेंककर जताई नाराजगी, विडियो व... जूना बिलासपुर में पान ठेला पर मारपीट: मामूली विवाद में हमला, युवक कोमा में...आरोपी गिरफ्तार! अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता; 2.30 लाख का माल ... बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत में बिलासपुर कलेक्ट संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन! सीपत के अक्षत गुप्ता ने 10वीं CBSE में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान..बाल भारती पब्लिक स्कू... बिलासपुर; विद्युत पोल में लगी भीषण आग, छोटी चिंगारी बनी बड़ा खतरा! जमीन विवाद में दखल देना पड़ा महंगा; क्रेन चालक को धमकाने पहुंचा बदमाश गिरफ्तार! जमीन विवाद में महिला की मौत: 6 आरोपी गिरफ्तार!