ChhattisgarhRaftaar News Cg

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत डीएवी सीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने निकाली साइकिल रैली, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक!

बीरगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बीरगांव के छात्रों ने रविवार को साइकिल रैली निकालकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह रैली फिटनेस का डोज़..आधा घंटा रोज़ के संदेश के साथ निकाली गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फुलवारी सरपंच मिथलेश विजय कोसले ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन को अपनाकर हम एक स्वस्थ और नियंत्रित जीवन जी सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री राव ने जानकारी दी कि फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत 29 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य फिटनेस को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना और लोगों को अधिक सक्रिय व जागरूक बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के पूर्व छात्र एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू बिस्वास ने छात्रों को प्रतिदिन साइकिल चलाने और व्यायाम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि यह मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राम गोपाल सेन, खेल शिक्षक राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अनुशासन की भावना को और अधिक प्रबल किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...