BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जंगल से सागौन लकड़ी तस्करी की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी पर हुआ जानलेवा हमला..कोटा पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर “चेतना अभियान” के अंतर्गत अपराधों पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वन विभाग की टीम से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 1 जून 2025 को कोटा परिक्षेत्र के वन अधिकारी विवेक देवांगन ने कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सेमरिया में कुछ लोग अवैध रूप से सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने टीम के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों 1. भुरूवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड उम्र 55 वर्ष एवं 2. सकून बाई गोंड उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सेमरिया, थाना कोटा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...