BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; होली के दिन चली चाकू!..हत्या की नीयत से दोस्त को गले में मारा वार, ऑटो चला रहा आरोपी सम्बलपुर से गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली जैसे खुशियों भरे पर्व पर बिलासपुर के अटल आवास सकरी में खून की होली खेली गई। रंग खेलने के दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ा कि करन बंजारे नामक युवक ने अपने साथी के गले में चाकू से वार कर दिया। यह सनसनीखेज घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें घायल युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान कान्हा मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास सकरी के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी करन ध्रुव ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि होली के दिन वह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। तभी आरोपी करन बंजारे और उसके साथी वहां पहुंचे और जबरन विवाद करने लगे। झगड़े के दौरान करन बंजारे ने अपने पास रखे चाकू से कान्हा के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार यह हमला जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से किया गया था, जिससे युवक की जान भी जा सकती थी। मामले में शुरुआत में BNS की धारा 296, 351(2), 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया, बाद में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 109(1), 3(5) BNS भी जोड़ी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी करन बंजारे ओडिशा के सम्बलपुर में रहकर ऑटो चला रहा है। तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं एएसपी राजेन्द्र जायसवाल को अवगत कराया। नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित कर उप निरीक्षक हेमंत आदित्य एवं आरक्षक सुनील सिंह को सम्बलपुर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने सम्बलपुर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी करन बंजारे ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात के समय पहने हुए कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...