BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर की राशन दुकानों में बड़ा घोटाला; चार उचित मूल्य दुकानें निलंबित, लाखों का खाद्यान्न गायब!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासन के निर्देश पर नगर पालिक निगम बिलासपुर क्षेत्र की समस्त उचित मूल्य दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत प्रदाय की जा रही खाद्यान्न सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान कई दुकानों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में खाद्यान्न सामग्री की मात्रा में कमी मिलने पर संबंधित दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

जानिए किन दुकानों पर हुई कार्रवाई…..

01. महामाया नगर– 4.58 लाख का चावल गायब..वार्ड क्रमांक 64, महामाया नगर में सेवा सहकारी समिति बिरकोना द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान (ID: 402001009) में जांच के दौरान चावल की 109.27 क्विंटल मात्रा कम पाई गई। इसका बाजार मूल्य लगभग 4,58,553 रूपए है। भारी अनियमितता पाए जाने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया।

2. गणेश नगर– चावल और शक्कर में गड़बड़ी, 3.35 लाख का नुकसान..वार्ड क्रमांक 46, गणेश नगर स्थित सुविधा प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार (ID: 401001065) में चावल 78.78 क्विंटल और शक्कर 1.01 क्विंटल कम मिला। कुल नुकसान 3,35,043 रुपए आंका गया। दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

03. साई नगर, उसलापुर– तीन खाद्य सामग्री में गड़बड़ी, 5.49 लाख की हेराफेरी…वार्ड क्रमांक 03, साई नगर उसलापुर में संचालित संगवारी मिलन जन कल्याण समिति (ID: 401001120) की दुकान में चावल 128.50 क्विंटल, शक्कर 1.75 क्विंटल और नमक 2.18 क्विंटल कम पाया गया। इसका कुल बाजार मूल्य 5,49,128 रुपए है। दुकान को निलंबित कर दिया गया।

04. मोपका– चावल व शक्कर की चोरी, 5.12 लाख का नुकसान…वार्ड क्रमांक 47, मोपका में महिला शक्ति खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित दुकान (ID: 402001076) से चावल 118.70 क्विंटल और शक्कर 3.23 क्विंटल कम मिला, जिसकी कीमत 5,12,331 रुपए आँकी गई। दुकान को भी निलंबित किया गया।

प्रशासन सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…….

कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) जिला बिलासपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह की अनियमितताओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...