BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध पेट्रोल बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती..ठेले में पेट्रोल बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हाल ही में शनिचरी गोल बाजार क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ से हुई भीषण आग की घटना के बाद बिलासपुर पुलिस ने जिले में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध रूप से खुलेआम पेट्रोल बेचते हुए गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने क्षेत्र में पेट्रोल की अवैध बिक्री पर नजर रखनी शुरू की। 5 जून गुरुवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम को रपटा चौक, चांटीडीह में दो अलग-अलग ठेलों पर दो व्यक्तियों द्वारा पानी की बोतलों में भरकर खुलेआम पेट्रोल बेचते हुए देखा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान बबलू श्रीवास उम्र 56 वर्ष और गगन यादव उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बबलू श्रीवास के पास से 5 लीटर 240 एमएल तथा गगन यादव के पास से 5 लीटर 60 एमएल पेट्रोल बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 10 लीटर 300 एमएल पेट्रोल जब्त कर लिया गया है। यह पेट्रोल बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा गया था। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...