BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे स्टेशन बना नशे का ठिकाना, कोडिन सिरप के साथ महिला पकड़ाई..पति हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त की है। इस कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति, मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है। जानकारी के अनुसार 5 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तालापारा निवासी श्याम श्रीवास अपनी पत्नी सरोज श्रीवास के साथ उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर टीम गठित कर रेड की गई। पुलिस टीम ने उस्लापुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग के सामने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा, जिसके पास मौजूद मटमैले रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 नग कोडिन युक्त प्रतिबंधित Onarex सिरप कुल कीमत 4,875 रूपए बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वही फरार मुख्य आरोपी श्याम श्रीवास की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...