BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; वरीयता सूची में लापरवाही पर बीईओ निलंबित..बिलासपुर संभाग आयुक्त ने की कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बिलासपुर संभाग के आयुक्त द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार बम्हनीडीह विकासखंड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची तैयार की जानी थी। लेकिन इस प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि बीईओ दीवान द्वारा तैयार की गई वरीयता सूची में कई त्रुटियां थीं। यद्यपि काउंसलिंग पूर्व इन त्रुटियों को सुधार लिया गया और प्रक्रिया पूर्ण की गई, परंतु सूची तैयार करने में बरती गई लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा। इस प्रस्ताव पर विचार करते हुए बिलासपुर संभाग आयुक्त ने बीईओ एम.डी. दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर में नियत किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...