BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; फांसी के फंदे पर लटकते मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया के एक खेत में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवा कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि 5 जून को ग्राम डंगनिया के कोटवार मोहन गंधर्व द्वारा थाने में सूचना दी गई कि गांव के खार क्षेत्र में स्थित संतोष सिंह ठाकुर के प्लॉट पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या की थी। उसके शरीर पर लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की हाफ पैंट थी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को सीपत स्थित मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया है। साथ ही शव की पहचान के लिए व्हाट्सएप एवं अन्य माध्यमों से आस-पास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रेषित की गई है। लेकिन मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...