ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सिपाही पर रेप का आरोप; कॉन्स्टेबल घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती करता था दुष्कर्म..पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई जिले की छावनी पुलिस ने कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप का केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले को लेकर पिड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, साल 2021 में विवेक उसके घर आया था। इस दौरान उसके मां और भाई काम पर गए थे। तभी आरोपी जबरदस्ती घर में घुस आया, पीड़िता ने जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसके सारे कपड़े फाड़ दिए और मुंह बंद करवा कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोपी कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार की करतूत को जब पीड़िता ने अपनी मां और भाई को बताई, लेकिन उन्होंने उस पर भरोसा नहीं किया। यहां तक उन्होंने उल्टा कहा कि, तू झूठ बोल रही है और विवेक ऐसा नहीं कर सकता है। जिसके बाद आरोपी का मनोबल बढ़ गया और जब भी घर पर उसके परिजन नहीं होते, तब वह घर में घुस आता और नाबालिग से जबरदस्ती करता। जब पीड़िता ने घरवालों को बताया कि विवेक उसके साथ आए दिन जबरदस्ती करता है तो उन्होंने उससे कहा कि वो जो कर रहा है करने दे। जैसे ही वो बालिग हो जाएगी, वो उसकी शादी करवा देंगे और विवेक ने बोला है कि वो पैसा खर्च करेगा तो तेरी शादी अच्छी जगह हो जाएगी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि, लगातार एक साल तक रेप होने के बाद भी जब घरवालों ने उसका साथ नहीं दिया तो 20 मई 2023 को वह अपने मोहल्ले में रहने वाली मुंहबोली चाची के घर चली गई। इसके बाद उसने मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के से शादी कर ली। 9 जून 2023 को शादी करने के बाद वो उसी लड़के साथ रहने लगी। जब पीड़िता ने दूसरे लड़के शादी कर ली तो उसकी मां ने छावनी थाने में उसके अपहरण और नाबालिग से रेप का आरोप लगाते हुए उसके पति और एक अन्य लड़के के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में अपना बर्थ सर्टिफिकेट पेश किया और बताया कि उसका जन्म 30 अप्रैल 2005 को हुआ है। उसकी मां जब उसकी किडनैपिंग और रेप का आरोप लगा रही है, तब वो बालिग हो चुकी थी और अपने पति के साथ थी। उनके द्वारा विवेक पोद्दार को बचाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 2 जून को विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप के मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा टीम भी भेजी है, लेकिन वो फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी विवेक पोद्दार छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थ है। छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...