ChhattisgarhRaftaar News Cg

मौत को गले लगाने ट्रेन के सामने कूदी मां, मौके पर हुई मौत..3 ट्रेनों के गुजरने पर भी बच गया एक साल का मासूम…लोगों ने कहा चमत्कार से कम नहीं..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

जांजगीर-चाम्पा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास एक महिला ने अपने एक वर्षीय मासूम बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच्चा सुरक्षित बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों का मानना है कि यह ईश्वर का करिश्मा है। मृतका की पहचान ग्राम पंचायत दर्री टांडे निवासी शिवकुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिवकुमारी कुछ दिनों पहले ही बाहर से अपने घर लौटी थी। शुक्रवार रात उसका अपने परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह तड़के अपने एक वर्षीय बेटे को लेकर घर से निकल गई और रेलवे ट्रैक की ओर चली गई। घटना कल्याणपुर और कोटमी सोनार के बीच स्थित रेलवे ट्रैक की है। महिला ने ट्रैक पर लेटकर ट्रेन के नीचे जान दे दी, लेकिन गोद में रखा मासूम बच्चा ट्रैक के किनारे गिर गया। घटना के बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बच्चे को उपचार के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे एक खरोंच तक नहीं आई है।

तीन ट्रेनों के गुजरने के बाद भी बच्चा रहा सलामत…….

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद ट्रैक से दो-तीन ट्रेनें गुज़रीं, लेकिन बच्चा किसी चमत्कारिक ढंग से पूरी तरह सुरक्षित रहा। घटनास्थल पर पहुँचे लोगों ने इसे भगवान की कृपा बताया।

पति पहले से अनुपस्थित, मृतका की थी दूसरी शादी…….

मृतका शिवकुमारी की यह दूसरी शादी थी। उसके पहले पति से दो बच्चे हैं, जबकि वर्तमान पति मंतराम से यह एक बेटा है। मंतराम की पहली पत्नी ने भी पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल मंतराम घर पर मौजूद नहीं है। रेलवे पुलिस ने मामले की सूचना अकलतरा थाने को दी है और आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...