BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरपंच के सामने युवक की हत्या; मूंगफली चोरी के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मूंगफली चोरी के आरोप को लेकर एक युवक की डंडे और लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात सरपंच की मौजूदगी में हुई, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सपनई का है। मृतक की पहचान चेतन सिंह धनवार (32) के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त अपने घर में माता-पिता और छोटे भाई के साथ मौजूद था। मंगलवार दोपहर गांव के सरपंच मदन चौहान और ग्रामीण बसंत सिदार चेतन के घर पहुंचे। वहां बसंत सिदार ने चेतन पर मूंगफली चोरी का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी। बहस जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। बसंत ने चेतन को लात-घूंसों से पीटना शुरू किया, फिर घर के बाहर रखे डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। चेतन को सीने, गर्दन, पीठ और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। झगड़े के बाद परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। चेतन ने इलाज कराने से इनकार करते हुए आराम करने की बात कहकर सो गया। शाम करीब 6 बजे जब उसकी मां फूलमती धनवार उसे उठाने पहुंची, तो वह अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। बाद में उसकी मौत की पुष्टि हुई। मामले की सूचना मृतक के भाई चैन सिंह धनवार ने पुलिस को दी। चक्रधर नगर थाना पुलिस ने आरोपी बसंत सिदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना न केवल गांव की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सरपंच की मौन मौजूदगी ने भी इस हत्या को और गंभीर बना दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...