ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन विवाद में नाती की हत्या, महिला सहित चार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार.!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलारी में पारिवारिक जमीन विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोर कुमार कुर्रे ने 2 जून को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे वीरेंद्र कुर्रे ने दूसरी शादी पचरी पकरिया निवासी कांति उर्फ सुशीला लहरे से की थी। दूसरी पत्नी से हुए बेटे राकेश और राजेश का मृतक नरेश (वीरेंद्र की पहली पत्नी का बेटा) से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 2 जून की सुबह जब किशोर अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी वीरेंद्र, सुशीला, राकेश, राजेश और एक अन्य युवक रामशंकर वहां पहुंचे और जमीन के बंटवारे को लेकर बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने किशोर और उसके नाती नरेश पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। राजेश और राकेश ने नरेश को दौड़ाकर कार में रखे कत्ते से हमला किया, वहीं सुशीला ने डंडे से प्रहार किया। गंभीर रूप से घायल नरेश को पामगढ़ अस्पताल और फिर बिलासपुर सिम्स ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में नरेश की पत्नी रानी कुर्रे और किशोर का छोटा बेटा कृष्ण कुमार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 109(1), 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...