BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; किराना दुकानदार की संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटकती मिली लाश, गांव में सनसनी..पुलिस कर रही जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोंधरा में बुधवार सुबह एक किराना दुकानदार की लाश पेड़ से लटकी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दुजराम थवाईत उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है, जो गांव के बस स्टैंड में किराना दुकान संचालित करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने गांव से बाहर स्थित नईया खार में एक कौहा पेड़ पर शाल और गमछे के सहारे एक व्यक्ति की लाश लटकी हुई देखी। जब पास जाकर देखा गया तो मृतक की पहचान दुजराम थवाईत के रूप में हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पचपेड़ी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...