BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा में बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना लगभग दोपहर 2:30 बजे के आसपास की है, जब गांव के पानी टंकी के पास स्थित राम सागर तालाब में एक युवक जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, टहलते हुए देखा गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे बाद युवक को तालाब में डूबा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अक्सर गांव की गलियों में घूमते हुए लोगों से खाना मांगता था। आशंका जताई जा रही है कि वह तालाब के पास पानी पीने गया होगा और असंतुलन के चलते तालाब में गिर गया, जिससे गहराई में जाकर उसकी मौत हो गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...