BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, 30 पाव देशी शराब व बाइक जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कछार की ओर से सेंदरी की ओर बाइक में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोनी पुलिस ने कछार मोड़, सेंदरी में घेराबंदी कर एक बाइक क्रमांक CG 10 V 6941 को रोका। बाइक सवार दो युवक पवन कुमार यादव (35) निवासी अशोक नगर, सरकंडा व अजय ध्रुव (26) निवासी लिंगियाडीह, सरकंडा को मौके पर पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 30 पाव देशी शराब 28 पाव प्लेन, 2 पाव मसाला और बाइक जब्त की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...