BilaspurChhattisgarhCrimeHealthRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; शनिचरी बाजार में भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक..फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियाँ लगीं आग बुझाने में, लाखों के नुकसान की आशंका!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के मध्य स्थित शनिचरी बाजार में देर रात भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते मनिहारी, कॉस्मेटिक सहित आधा दर्जन से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। घटना रात लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहीं एहतियात के तौर पर SECL और NTPC को भी सतर्क किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। शनिचरी बाजार की तंग गलियों और पास-पास बनी दुकानों के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर एक ओर पानी की बौछार की जाती तो दूसरी ओर से वह फिर भड़क उठती। लगभग दो घंटे तक यही संघर्ष चलता रहा। सुबह होने के साथ रोशनी में राहत कार्य कुछ आसान हुआ और आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जाने लगा। घटनास्थल से मिल रही जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता... बिलासपुर; सुलह की बातचीत के दौरान हुआ विवाद: मोपका में चाकूबाजी से युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार!