BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख़्ती..राहगीरों को धमकाने वाले दो आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

पहला मामला: तिफरा क्षेत्र में चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक…….

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सरप्राइज चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा फ्लोर कंपनी, तिफरा के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस को मौके पर पहुँचते देख आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी की पहचान अब्दुल सफीर पिता स्व. अब्दुल सलाम उम्र 32 वर्ष निवासी बलराम सिंह प्लॉट, यदुनंदन नगर, तिफरा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

दूसरा मामला: सब्जी मंडी रोड पर चाकू लहराते हुए कर रहा था उत्पात…..

इसी दिन एक अन्य घटना में पुलिस को सूचना मिली कि यादव भवन, सब्जी मंडी रोड तिफरा के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ आरोपी पुलिस को देख भागने की फिराक में था, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान पिता मोह. अब्दुल्ला काछी उम्र 40 वर्ष, निवासी एल.आई.जी.-4, वार्ड क्रमांक 13, रमजानी बाबा मजार के पास, गीतांजलि कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इसके विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...