BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नगर निगम विकास भवन का घेराव करना कांग्रेस पार्षद और पति को पड़ा भारी, FIR दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम विकास भवन का घेराव करना कांग्रेस पार्षद और उनके पति को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने हंगामा, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में पार्षद दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को तिफरा क्षेत्र की पानी और बिजली की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और उनके पति लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में नगर निगम विकास भवन पहुंचे और घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने अफसरशाही के खिलाफ विरोध जताते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार को जाम कर दिया। इसी दौरान पार्षद गायत्री साहू मेयर चैंबर तक पहुंच गईं और बाहर खाली मटका फोड़कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान निगम अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में महापौर सचिवालय में कार्यरत शेख अमीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि घेराव के दौरान तोड़फोड़ और हंगामा किया गया और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और उनके पति लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ धारा 126(2), 221, 329(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!