ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा: दो साल पुराने मुक्ता हत्याकांड की गुत्थी भी सुलझी; पति-पत्नी की हत्या कर लूटे थे जेवर, CEIR पोर्टल और साइबर जांच से पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार और सराफा कारोबारी भी गिरफ्तार; सोने के आभूषण, नकदी, बाइक और हथियार बरामद!

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुए सनसनीखेज पति-पत्नी दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इन्हीं आरोपियों ने वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर की वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी देवकुमार यादव (33 वर्ष) और रूपचरण यादव (40 वर्ष) निवासी पंडरीपानी, थाना मालखरौदा को गिरफ्तार किया है। वहीं लूट के आभूषण खरीदने वाले जैजैपुर निवासी सराफा कारोबारी बाबूलाल साहू (50 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 2-3 जून 2026 की दरमियानी रात सेंदुरस गांव में अपने घर में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहरिन बाई खुंटे की अज्ञात आरोपियों ने लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद मृतका के सोने के आभूषण और घर में रखी नकदी भी लूट ली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर स्वयं घटनास्थल पहुंचे और विशेष जांच टीम गठित की गई। डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की गई।

CEIR पोर्टल और मोबाइल ट्रैकिंग से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। CEIR पोर्टल और साइबर सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन खरसिया क्षेत्र में मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पलगड़ा स्थित एक ढाबे से आरोपी देवकुमार यादव को हिरासत में लिया गया, जिसके कब्जे से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी रूपचरण यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह……

पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले मृतक पुरुषोत्तम खुंटे और आरोपियों के बीच घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। वारदात की रात आरोपियों ने स्केल पट्टी की मदद से घर का दरवाजा खोला और अंदर घुसकर सो रहे दंपति पर लोहे की रॉड से लगातार वार किए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घर की तलाशी लेकर नकदी, मोबाइल और सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।

जेवर खरीदने वाला सराफा कारोबारी भी गिरफ्तार…..

पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी रूपचरण यादव ने लूटे गए आभूषण जैजैपुर के सराफा कारोबारी बाबूलाल साहू को 84 हजार रुपये में बेच दिए थे। पुलिस ने बाबूलाल के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

दो साल पुराने डबल मर्डर का भी खुलासा……

गहन पूछताछ में आरोपियों ने जून 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का भी खुलासा किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मगनलाल गबेल और उनकी पत्नी बुधवारा बाई गबेल की हत्या कर घर से आभूषण लूटे थे। उस मामले की जांच लंबे समय से चल रही थी।

बड़ी मात्रा में सामान बरामद…….

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9 ग्राम सोने के आभूषण, 5 ग्राम गला हुआ सोना, 77 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले का सफल खुलासा करने पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने पूरी पुलिस टीम के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से जिले के दो जघन्य और अंधे दोहरे हत्याकांडों का पर्दाफाश हुआ है, जिसे सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...