BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; लकड़ी तस्करी रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला, डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल..सेमरिया बीट में तस्करों की करतूत, सागौन के 17 लट्ठे, ट्रैक्टर व पिकअप जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में अवैध लकड़ी कटाई की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग की टीम पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना रविवार रात की है, जब वन विकास निगम की टीम सर्चिंग के दौरान सेमरिया बीट के जंगल में पहुंची थी। वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर जंगल में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं और ट्रैक्टर व पिकअप के जरिए लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। रात करीब 12 बजे जब टीम मौके पर पहुंची, तो तस्करों को लकड़ी लोड करते देखा गया। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, तभी तस्करों ने कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे टीम से अलग हो गए और तस्करों के हत्थे चढ़ गए। तस्करों ने उन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। अन्य वनकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे और कुछ देर बाद लौटकर डिप्टी रेंजर को घायल अवस्था में पाया। उन्हें तत्काल कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सर्चिंग के दौरान सागौन के 17 लट्ठे, एक ट्रैक्टर और एक पिकअप जब्त किया है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान शुरू कर दी है। कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि वन विकास निगम की शिकायत पर तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....