BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; बोरिंग पर लगा था प्रतिबंध, फिर भी सरपंच के निर्देश पर हो रहा था काम!..सीपत तहसीलदार ने पहुंचकर रोकी खुदाई, दो मशीनें जब्त, पढ़िए पूरी खबर!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया में बिना प्रशासनिक अनुमति के किए जा रहे बोर खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोरवेल मशीन को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई जिले में जल संकट और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में गिरते जलस्तर और पेयजल संकट को देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा अप्रैल माह में जिले भर में बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद ग्राम कौड़िया में हाई स्कूल के पास अवैध रूप से बोरिंग कराए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि पर तहसीलदार सोनू अग्रवाल एवं नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे ने राजस्व विभाग की टीम के साथ सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान यह पाया गया कि ग्राम सरपंच सरिता परमेश्वर साहू के निर्देश पर हाई स्कूल के पास बोर खनन कराया जा रहा था। मौके से दो बोरवेल मशीनें जब्त कर सीपत थाना पुलिस के सुपुर्द कर दी गईं। तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने बताया कि बोर खनन के लिए न तो पूर्व में प्रशासन से अनुमति ली गई थी, न ही कोई सूचना दी गई थी, जो कि स्पष्ट रूप से शासन के नियमों का उल्लंघन है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...