ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़..9 बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो सदस्य फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 9 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुसौर पुलिस लगातार संदिग्धों पर निगरानी रखी हुई थी। इसी क्रम में 31 मई को कोड़ातराई मार्ग पर एक युवक द्वारा बाइक बेचने की सूचना पर ग्राम तेतला में दबिश दी गई, जहां से गौरीशंकर दास (19 वर्ष) को पकड़ा गया। युवक ने पूछताछ में बाइक चोरी की बात कबूल की और गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उजागर किए। गौरीशंकर की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखी गई 6 बाइकें बरामद की गईं। इनमें से एक बाइक 29 मई को ग्राम चिखली से चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना पुसौर में दर्ज है। आगे की पूछताछ और दबिश के बाद गिरोह के दो अन्य सदस्य दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल उर्फ लाला पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने भी साप्ताहिक बाजारों से मास्टर चाबी के जरिए बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। दुरेन्द्र के मेमोरेण्डम पर और 3 बाइकें बरामद की गईं। गिरोह के दो सदस्य विकेश महंत और मोहन महंत अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरोह संगठित रूप से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इस कारण प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 112(2), 317(2), 317(4), 3(5) BNS जोड़ी गई हैं।

बरामद बाइक की कीमत करीब 4 लाख, कई थानों में दर्ज हैं केस…..

बरामद कुल 9 बाइक की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। इनमें से 6 बाइक रायगढ़ जिले के कोतवाली, कोतरारोड़, चक्रधरनगर, पुसौर, भूपदेवपुर और सरिया थाना (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस गिरोह के सदस्यों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. गौरीशंकर दास पिता गोविंद दास उम्र 19 वर्ष निवासी ट्रांसपोर्टनगर सांगीतराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़,

02. गौतम पटेल उर्फ लाला पटेल पिता किशन पटेल उम्र 28 वर्ष, निवासी सांगीतराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़,

03. दुरेन्द्र मैत्री पिता स्व. चैनसिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम छुहीपाली, थाना डभरा, जिला सक्ती।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...