ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कमर दर्द ठीक करने का झांसा देकर महिला से रेप; तालाब किनारे ले जाकर दी जान से मारने की धमकी और किया दुष्कर्म, जंगल से आरोपी गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला से कमर दर्द की दवा देने के बहाने तालाब किनारे ले जाकर आरोपी ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना 28 मई 2025 की है। पीड़िता के पति लंबे समय से कमर दर्द से परेशान थे। इसी दौरान आरोपी राजेश्वर यादव (39) उनके घर पहुंचा और खुद को दर्द निवारक दवा बनाने वाला बताया। उसने महिला से कहा कि तालाब के पास एक खास जगह से जड़ी-बूटी लाकर दवा देगा और उसे साथ चलने को कहा। महिला जब उसके साथ तालाब किनारे पहुंची, तो आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और फिर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने 29 मई को फरसाबहार थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को फरसाबहार क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजेश्वर यादव आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ 2016 में मारपीट का मामला भी दर्ज हो चुका है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 116(2), और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...