ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में देवर-भाभी सहित तीन की मौत, दो गंभीर घायल..पुलिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस जांच में जुटी!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करन यादव (20) अपनी भाभी रिया यादव (21) को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे। चठिरमा पुलिया के पास उनकी बाइक की आमने-सामने से आ रही एक स्कूटी से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करन यादव और रिया यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार युवक देव मंडल निवासी समलपुर (ओडिशा) की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बनारस रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिसके लिए ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...