BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; भीषण सड़क हादसा..सिद्धिविनायक मंदिर के पास मालवाहक वाहन पेड़ से टकराया, तीन घायल..ढाई घंटे चला रेस्क्यू, गैस कटर से काटकर निकाले गए फंसे युवक..वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर–रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। इस भीषण हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन के केबिन में फंसे दो युवकों को गैस कटर की मदद से ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार कटनी से रायपुर की ओर आटा लेकर जा रहा स्वराज माज़्दा मालवाहक वाहन तेज रफ्तार में सिद्धिविनायक मंदिर के पास संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पलट गया और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में ड्राइवर शाहिद, कंडक्टर और लक्ष्मण यादव सवार थे। हादसे के बाद ड्राइवर किसी तरह खुद को बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन कंडक्टर और लक्ष्मण यादव वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गए। लक्ष्मण का एक पैर वाहन के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर पीड़ा में कराह रहा था। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर रतनपुर नगरवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गैस कटर मंगवाया गया। पुलिस और नगरवासियों की मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन का अगला हिस्सा काटा गया और दोनों फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

तीनों घायल अस्पताल में भर्ती, स्थिति स्थिर…..

घायलों को तुरंत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार लक्ष्मण यादव के पैर में अंदरूनी चोट और सूजन है, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने हादसे के बाद वाहन को जब्त कर लिया है और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण हुआ। साथ ही ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी जांच की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला: वीडियो फुटेज के आधार पर हुई पहचान; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; आरोपी व होटल मैनेजर गिरफ्तार! बिलासपुर में समीक्षा बैठक: महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजय... तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत: 6 वर्षीय दीप्ति और दिव्या की दर्दनाक मौत; गांव में मातम! पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला! बैलगाड़ी पर निकली बारात: बिना डीजे और तामझाम के निकली देसी बारात; सेलूद गांव में दूल्हे ने सादगी और ... तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पिता-बेटी की बहने से मौत...20 किमी दूर मिली मासूम की लाश! बिलासपुर; नाली में पेशाब को लेकर विवाद: 10 आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार 7 नाबालिग पकड़े... बिलासपुर; नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी! बिलासपुर; बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह गिरफ्तार...