BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा पुलिस को तीन चोरी के मामलों को सुलझाने में मिली सफलता, लाखों की मशरूका बरामद..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरी के मामलों को सुलझाते हुए कुल 188056 रुपये की मशरूका बरामद कर ली है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी शुभम कुमार ठाकुर निवासी गया विहार सरकंडा ने 30 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह किराये के मकान में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 29 मई की शाम वह सब्जी खरीदने के लिए गया था और जब रात 8 बजे लौटा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे से दो लैपटॉप चोरी हो चुके हैं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच के बाद तीन संदेहियों की पहचान हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने लैपटॉप चोरी की घटना के साथ-साथ दो अन्य घटनाओं—15 मार्च 2025 को रूद्र विहार से मोटरसाइकिल चोरी और खमतराई स्थित साहू भवन के पीछे से ई-रिक्शा चोरी—को भी स्वीकार किया। ये दोनों मामले क्रमशः धारा 303(2) बीएनएस के तहत पूर्व में दर्ज किए गए थे। पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी चोरी गई सामग्री बरामद कर ली है और आरोपियों को दिनांक 31 मई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. अजय चौहान उर्फ मच्छर उम्र 21 वर्ष निवासी चौबे कॉलोनी अटल आवास सरकंडा,

02. अरुण यादव उर्फ नोबी उम्र 20 वर्ष निवासी नूतन चौक पीएम अटल आवास सरकंडा,

03. विकास पांडेय उम्र 21 वर्ष निवासी बंगालीपारा गली नंबर-3 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...