ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में मनाया गया विश्व दुग्ध दिवस समारोह; दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति का हुआ शुभारंभ..पहले ही दिन 196 लीटर दूध का हुआ संग्रहण!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विकास खण्ड के सीपत में रविवार को विश्व दुग्ध दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पशुधन विकास विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध सहकारी महासंघ मर्यादित देवभोग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। किसानों और पशुपालकों को अधिक दूध उत्पादन के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। झलमला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का शुभारंभ भी किया गया। पहले ही दिन 196 लीटर दूध 11 किसानों से संग्रहित किया गया। इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग से संयुक्त संचालक डॉ.जीएस.एस.तंवर, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. टीडी.सरजाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.यशवंत डहरिया, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी झूमारानी वैष्णव और छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध सहकारी संघ मर्यादित कोनी देवभोग से रामेश्वर ठाकुर उपस्थित थे। झलमला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, उपाध्यक्ष राजाराम साहू, सचिव वसुंधरा साहू और मीडिया प्रभारी एवं पंच प्रदीप पांडेय, दुग्ध उत्पादक पशुपालक, ग्रामवासी एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में दुग्ध महासंघ से आए रामेश्वर ठाकुर के द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के आयोजन एवं दुग्ध की उपयोगिता के संबंध में पशुपालकों एवं उपस्थित नागरिकों को जानकारी दी गई। डॉ. यशवंत डहरिया विकास खंड प्रभारी के द्वारा उन्नत पशुपालन के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. टीडी.सरजाल अतिरिक्त संचालक के द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं एन एल एम योजना अंतर्गत पशुधन बीमा की जानकारी प्रदान की गई। संयुक्त संचालक डॉ. तवर के द्वारा उपस्थित पशुपालकों एवं ग्रामवासियों को विभाग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए आग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान झलमला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के 11 सदस्यों के द्वारा 196 लीटर दूध प्रदाय किया गया, जिसका सैंपल लेकर दुग्ध संकलन पश्चात दुग्ध शीत केंद्र कोनी हेतु रवाना किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...