BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

RATANPUR: पति पत्नी के खेत जाते ही दिनदहाड़े घुसा चोर, कमरों की तलाशी लेते ही, ले उड़ा 1.50 लाख का माल, पुलिस कर रही चोर की तलाश……

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) घर में ताला लगाकर पति-पत्नी के खेत चले जाने के बाद दिन दहाड़े घर में चोरी हो गई। जहां सोने-चांदी के जेवर सहित 50 हजार रुपए नगद चोरों ने पाए कर दिए। पुलिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम स्थित कुछरीपारा निवासी नारायण साहू उम्र 62 वर्ष रोज की तरह रविवार की सुबह 8.30 बजे अपने घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ खेत चला गया था। इसी बीच चोर ने घर में धावा बोला। ताला तोड़कर घर में घुसते ही आराम से उसने एक-एक कमरे की तलाशी ली। वहीं टिन के संदूक को तोड़कर उसमें रखे 53 तोला चांदी, 10 ग्राम सोने का गहना और नगद 50 हजार रूपए नगद चोरी कर फरार हो गया। चोरी किए गए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए है। खेत में काम करने के बाद पति-पत्नी वापस घर लौटे। घर के अंदर जाकर उन्होंने देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था, वहीं घर के कई कीमती सामान पार हो गया था। जिसकी सूचना रतनपुर थाने में दी। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ... खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य...