ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश..तीन युवतियाँ और एक महिला दलाल गिरफ्तार..रोजगार के नाम पर लाकर कराया जा रहा था जबरन देह व्यापार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवतियों और एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। दलाल युवतियों को रोजगार दिलाने के बहाने रायपुर बुलाती थी और फिर उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस को 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव स्थित इटालिया हाउस नामक किराए के मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने छापामार कार्रवाई के लिए एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। प्वाइंटर जब इटालिया हाउस पहुँचा, तो उसकी मुलाकात महिला दलाल उषा खरे से हुई। उषा ने उसे तीन लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं और 1500 रुपये में सौदा तय किया। रेट फाइनल होने के बाद प्वाइंटर ने बाहर खड़ी पुलिस टीम को इशारा किया, जिसके बाद टीम ने घर के अंदर दबिश दी। पुलिस को देखकर तीनों युवतियाँ भागने की कोशिश करने लगीं, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में युवतियों ने खुलासा किया कि दलाल उषा खरे ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर रायपुर बुलाया और जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। मौके से पुलिस ने 1500 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। महिला दलाल उषा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। संपर्क में आए लोगों से पुलिस कर रही है पूछताछ, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...