ChhattisgarhRaftaar News Cg

केदारनाथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: भूस्खलन में छत्तीसगढ़ के युवक समेत 2 की हुई मौत, 4 घायल!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार शाम रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड हाईवे पर काकरागढ़ के पास उनके चारपहिया वाहन पर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर (चट्टान का टुकड़ा) गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे और सभी केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पहाड़ी से बोल्डर गिरते ही वाहन पलट गया, जिससे स्थानिय चालक राजेश रावत निवासी नाग पनियाला, लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्ग छत्तीसगढ़ के निवासी शैलेश कुमार यादव (24 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान लक्ष्मण सिंह (24) पुत्र धनीराम यादव, ओमकार सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह, विपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव और चित्रांश साहू, पुत्र ओमकार साहू के रूप में हुई है। यह सभी भी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले है पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...