ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आरोपों में घिरे सहायक आयुक्त: शादी का झांसा, तीन गर्भपात, अब ब्लैकमेलिंग का पलटवार..आदिवासी विकास विभाग के अफसर पर महिला का गंभीर आरोप!..पीड़िता का दावा – शादी का वादा, दवाइयों से कराया गर्भपात, अब मिल रही जान से मारने की धमकी!

दंतेवाड़ा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आदिवासी विकास विभाग के बीजापुर स्थित सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने और धमकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गीदम थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं अधिकारी ने भी पलटवार करते हुए महिला पर एक करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 2018 से आरोपी अधिकारी उसे शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। पीड़िता का दावा है कि सहायक आयुक्त ने दवाइयां खिलाकर उसके तीन बार गर्भपात कराए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने शिकायत दर्ज करानी चाही, तो 10 दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद 26 मई को एफआईआर दर्ज की गई, वो भी पूरी नहीं।

डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्डिंग और मारपीट की आवाजें…..

पीड़िता ने मीडिया को कॉल रिकॉर्डिंग, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी सौंपे हैं। कॉल रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति द्वारा महिला को पीटने की आवाजें स्पष्ट सुनी जा सकती हैं। महिला का दावा है कि ये आवाजें आनंद सिंह की हैं। सहायक आयुक्त आनंद सिंह ने भी पुलिस को छह पन्नों का आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला उन्हें झूठे मामले में फंसाकर एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उनके महिला से संबंध रहे हैं, लेकिन अब उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है।

जान से मारने की धमकी का आरोप…..

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आनंद सिंह और उनके पक्ष के लोग उसे लगातार धमका रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। उसका कहना है कि जब संबंध बनाए और शादी का वादा किया, तो अब पीछे हटना अन्याय है। दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने पुष्टि की है कि सहायक आयुक्त आनंद सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और दोनों पक्षों के आरोपों की विवेचना की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...