ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी तेज…स्कूल शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश– स्कूलों में स्वच्छता, प्रचार और स्वागत की व्यापक योजना..बच्चों को मिलेगा बेहतर वातावरण, आंगनबाड़ी से पहली कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इसके पूर्व राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टरों, मिशन संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर तैयारी सुनिश्चित करने कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है और शासन की मंशा है कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रिंट-रिच वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसी उद्देश्य से प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून से राज्यभर में किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों में कक्षाओं, शाला भवनों और परिसर की सफाई एवं मरम्मत का कार्य 10 जून तक पूरा कर लिया जाए। मरम्मत योग्य भवनों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए और स्कूल को आकर्षक बनाया जाए। प्रवेश उत्सव को सफल बनाने के लिए बैनर, पोस्टर, रैली और मुनादी जैसे प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। शहरी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार के साथ जनप्रतिनिधियों, पालकों और शाला विकास समिति के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहली कक्षा में नामांकन के लिए आंगनबाड़ी से सूची प्राप्त करें……

प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पहले से संधारित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर पहली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। शाला स्तर, संकुल स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन कर अध्ययन-अध्यापन के लिए सत्र के पहले दिन से ही सकारात्मक माहौल तैयार करने के लिए कहा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...