Raftaar News Cg

गर्लफ्रेंड के जाने से टूट गया दिल, जिम ट्रेनर ने की आत्महत्या..फ्लैट के कमरे में लटका मिला शव; लिव-इन पार्टनर एक माह पहले असम गई थी!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जिम ट्रेनर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास धनी के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवती एक महीने पहले असम स्थित अपने घर चली गई थी, जिससे विकास मानसिक रूप से टूट गया था। विकास ने अपनी आखिरी बातचीत 26 मई की रात अपने पिता से की थी। उन्होंने बातचीत में किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की और सब कुछ सामान्य बताया। अगले दिन, 27 मई को जब विकास अपने घर नहीं पहुंचा और परिजनों के फोन नहीं उठाए, तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे। परिजन जब विकास के भिलाई के जुनवानी क्षेत्र स्थित चौहान टाउन के 21/A, G3 फ्लैट पहुंचे, तो दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर देखा गया कि विकास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, युवती से होगी पूछताछ…….

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब पुलिस विकास के करीबी दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही जिस युवती के साथ वह लिव-इन में रह रहा था, उसे भी पूछताछ के लिए जल्द ही असम से बुलाया जाएगा।

स्वावलंबी था विकास, अकेले रहता था फ्लैट में…….

विकास अपने माता-पिता से अलग रहता था और खर्च खुद उठाता था। वह भिलाई के आरके फिटनेस सेंटर में बतौर जिम ट्रेनर कार्यरत था। उसके दोस्तों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से काफी चुप-चुप रहने लगा था। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...