ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
रायपुर; विधानसभा रोड में हिरण की खाल और सींग के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर रेंज ऑफिस और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। विधानसभा रोड पर तीन तस्करों को हिरण की खाल और सींग के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी हिरण की खाल बेचने के इरादे से निकले थे। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की यह मुस्तैदी जंगल और वन्यजीवों की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
