ChhattisgarhRaftaar News Cg

अस्पताल की अव्यवस्था पर भड़के कलेक्टर, प्रभारी चिकित्सक को हटाया– दो डॉक्टरों को नोटिस!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने अस्पताल की गंदगी, अव्यवस्थित वार्ड और स्टाफ की लापरवाही देखकर गहरी नाराजगी जताई।निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शबाना परवीन ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं, जबकि डॉ. सत्येंद्र जायसवाल अस्पताल में मौजूद थे। अस्पताल के पुरुष, महिला, इमरजेंसी, लेबर वार्ड और फार्मेसी की हालत देख अधिकारी स्तब्ध रह गए।स्थिति को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने डॉ. शबाना परवीन को प्रभारी पद से तत्काल हटाने और डॉ. सत्येंद्र जायसवाल को नई जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी करने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्था में तुरंत सुधार किया जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...