BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दिल्ली से बरामद हुई बिलासपुर जिले की नाबालिग, आरोपी नाबालिग हिरासत में!..पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चेतना अभियान के तहत चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान को एक और सफलता मिली है। थाना कोटा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा है। मामला 31 मार्च 2025 को तब सामने आया, जब प्रार्थी ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 मार्च को उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात युवक बहला कर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम और कोटा पुलिस की संयुक्त ताकत से जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर तकनीक की मदद से पता चला कि नाबालिग दिल्ली में है। एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर तत्काल दिल्ली रवाना किया गया। टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को एक किशोर के कब्जे से बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बिलासपुर लाकर परिजनों के सुपुर्द किया, वहीं आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...