BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
गणेश विसर्जन के दौरान मौत: ट्रैक्टर में बैठा था युवक, हो गई मौत, खबर पढ़कर जानिए क्या हैं पूरा मामला……

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के बाबू साजबहार गांव में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। कल देर शाम गणेश विसर्जन के मौके पर एक ट्रैक्टर पर बैठा युवक अचानक ट्रैक्टर के नीचे गिर गया, जिससे वह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबरन डंंगसेना उम्र 34 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। साथ ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
