ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

RAIGARH; पति ने करवाई पत्नी और दो बच्चों की हत्या..दोस्त को दी थी सुपारी, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले में 22 मई की सुबह एक मकान में चार दिन पुरानी महिला और उसके दो बच्चों लाश मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने आए दिन झगड़ा को लेकर योजना बनाते हुए अपने ही एक साथी को 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे से कुछ राशि देने का लालच देकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कीदा में 22 मई को गांव के सरपंच सीताराम राठिया ने थाना छाल में सूचना दी कि महेंद्र साहू के घर से तेज बदबू आ रही है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, छाल, घरघोड़ा पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ने पर घर के भीतर खाट पर सुकांति साहू (35), उसका पुत्र युगल (15) और पुत्री प्राची (12) के सड़े-गले शव मिले, जिनके शरीर पर धारदार हथियार के गंभीर घाव थे। शवों की स्थिति देखकर स्पष्ट था कि हत्या कई दिन पूर्व की गई थी। छाल पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में ही मृतका का पति महेंद्र साहू पर शुरू से ही शक गहराया था। गवाहों और मृतका के मायके वालों ने बताया कि महेंद्र साहू उसकी पत्नी के साथ कई बार बुरी तरह से मारपीट किया था, महेंद्र अक्सर अपने दोस्तों को घर में बुलाकर पार्टी मानता जो सुकांति को पसंद नहीं थी। पुलिस अधीक्षक ने महेंद्र और उसके दोस्तों पर फोकस करने के निर्देश दिए।

ऐसे बनाई हत्या की योजना……

पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिलते ही संदेहियों से पूछताछ की गई तो अंततः महेंद्र साहू और उसके दोस्त भागीरथी राठिया ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि महेंद्र ने अपनी पत्नी के आए दिन झगड़ा विवाद को लेकर कर उसकी हत्या की योजना रची। हत्या के बदले अपने दोस्त भागीरथी राठिया को 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे से कुछ राशि देने का वादा किया गया।

पुलिस को गुमराह करने का प्रयास…..

प्लान के तहत महेंद्र पहले ही घर के दरवाजा का कुण्डी को राड से इस तरह ढीला कर चुका था, जिससे दरवाजा बाहर से आसानी से खुल सके। योजना के मुताबिक महेंद्र सोमवार को गांव से बाहर चला गया और रात में भागीरथी ने सुनसान का फायदा उठाकर टांगी से पहले सुकांति की, फिर उसके बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल…..

पुलिस ने भागीरथी के मेमोरेंडम पर ई-साक्ष्य से वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी कर घटना में प्रयुक्त हथियार (टांगी) और महेंद्र के मेमोरेंडम पर दरवाजा ढीला करने में उपयोग की गई लोहे की रॉड को बरामद किया है। वारदात में आरोपियों की संख्या और षड्यंत्र को लेकर धारा 61(2), 3(5) बीएनएस बढ़ाया गया है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...