BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महिला को पोर्न वीडियो केस में फंसाने की धमकी..साइबर ठगों ने ब्लैकमेल कर लगाया 8.5 लाख का चूना..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी की एक महिला ऑनलाइन ठगों के झांसे में आ गई। साइबर अपराधियों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर पहले उसे अश्लील वीडियो देखने के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी, फिर केस दर्ज होने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे कुल 8 लाख 45 हजार रुपए ऐंठ लिए। डरी-सहमी महिला जब काफी परेशान हो गई तब उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को एक सप्ताह पहले अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि महिला बच्चों की पोर्न सामग्री देखती है और इस पर उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। यह सुनते ही महिला घबरा गई। ठगों ने महिला को जांच में सहयोग न करने पर जेल भेजने और डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी। साथ ही यह भी कहा कि यदि उसने किसी से घटना साझा की, तो टीम उसके घर तक पहुंच जाएगी। लगातार डराने और धमकाने के बीच महिला ने परिजनों को भी जानकारी नहीं दी।

ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से टूट गई थी महिला…..

ठगों की बातों में आकर महिला ने अलग-अलग किश्तों में कुल 8 लाख 45 हजार रुपए बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसे देने के बाद भी ठगों का दबाव बना रहा, जिससे महिला मानसिक रूप से टूटने लगी। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...